SSMB29 से पृथ्वी सुकुमारन का पत्ता कटते ही जॉन अब्राहम ने मारी एंट्री, इस हसीना संग 17 साल बाद करेंगे काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 28, 2025, 05:59 PM IST

John Abraham in SSMB29: महेश बाबू और एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'एसएसएमबी29' को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म 'एसएसएमबी29' में जॉन अब्राहम की एंट्री को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। जॉन अब्राहम से पहले इस साउथ स्टार को फिल्म में कास्ट किया जा रहा था।

John Abraham in SSMB29: साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म 'एसएसएमबी29' को लेकर सुर्खियों में हैं। महेश बाबू और एसएस राजामौली की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म में बॉलीवुड और हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हुई है। प्रियंका चोपड़ा की एंट्री के बाद से ही फिल्म 'एसएसएमबी29' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब 'एसएसएमबी29' में इस बॉलीवुड हंक की एंट्री होने वाली है। 'एसएसएमबी29' में नए स्टार की एंट्री की खबर को लेकर फिल्म का इंतजार दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

John Abraham in SSMB29

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस स्टार की हुई एंट्री

महेश बाबू और एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'एसएसएमबी29' रिलीज से पहले एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म 'एसएसएमबी29' में प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस बॉलीवुड स्टार की एंट्री तय मानी जा रही हैं। न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'एसएसएमबी29' में जॉन अब्राहम प्रियंका चोपड़ा संग स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि जॉन अब्राहम की एंट्री पृथ्वीराज सुकुमारन का पत्ता कटने के बाद हुई है। लेकिन आपको बता दें कि जॉन अब्राहम की एंट्री को लेकर फिल्म 'एसएसएमबी29' के मेकर्स ने कोई अपडेट नहीं दिया है।

End of Feed