Thug Life: कमल हासन संग बड़े परदे पर दिखेंगे Jayam Ravi, ऑफर हुआ धांसू रोल

Jayam Ravi in Thug Life: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अब जो उड़ती-उड़ती खबरें सामने आ रही हैं उनके अनुसार सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) में एक्टर जयम रवि (Jayam Ravi) की एंट्री होती नजर आ रही है। फिल्म में उनका धांसू रोल होगा।

Jayam Ravi in Thug Life: साल 2023 में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशक मणिरत्नम ने साउथ सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) के साथ नई फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) की बड़ी घोषणा की थी। निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी करते हुए कमल हासन का फर्स्ट लुक भी साझा किया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। फिल्म की तैयारियां शुरू हो गईं और इसमें एक बड़ी स्टार कास्ट को देखा जाएगा। ऐसे में अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कमल हासन स्टारर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर जयम रवि (Jayam Ravi) की एंट्री होती नजर आ रही है।

Jayam Ravi in Kamal Haasan's Thug Life

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कमल हासन की एक्शन ड्रामा 'ठग लाइफ' में जयम रवि का धांसू कैमियो होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जयम रवि इस समय अपने हिस्से की शूटिंग सर्बिआ में कर रहे हैं। फिल्म में उनका भले ही छोटा रोल होगा लेकिन यह दर्शकों के दिलोदिमाग पर छा जाएगा। बता दें मेकर्स की ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। उम्मीद की जा रही है कि जयम रवि की एंट्री को लेकर जल्द ही बड़ी घोषणा कर दी जाएगी।

End of Feed