साउथ एक्स कपल जयम रवि और आरती रवि इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। कपल ने अपना 15 साल पुराना रिश्ता खत्म कर तलाक लेना का फैसला किया था। तलाक के बाद एक्टर जयम का नाम सिंगर केनिशा फ्रांसिस से जुड़ रहा है। अब हाल ही में केनिशा फ्रांसिस ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर कर जानकारी दी है कि उन्हें बहुत ज्यादा धमकियां मिल रही है। आइए जानते हैं विस्तार से मामला क्या है।
Jayam Ravi rumored girlfriend is getting threats
लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि केनिशा फ्रांसिस और जयम रवि एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब एक्स पत्नी से तलाक की खबरों के बीच केनिशा फ्रांसिस के साथ ऑनलाइन दुर्व्यवहार और मौत की धमकियों मिल रही है। हाल ही में केनिशा फ्रांसिस ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा-"मैं अपना कमेंट सेक्शन बंद नहीं कर रही हूं या भाग नहीं रही हूं।" एक्टर जयम रवि (असली नाम रवि मोहन) और आरती रवि के बीच अलगाव के कारण केनिशा फ्रांसिस रवि की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ऑनलाइन निशाना बन रही है।
मैं इसमें दोषी हूं तो मुझे अदालत ले जाएं
केनिशा फ्रांसिस ने लिखा-"मैं अपने कमेंट सेक्शन को बंद नहीं कर रही हूं या भाग नहीं रही हूं। मेरे पास किसी से छिपाने के लिए कुछ नहीं है। आपको मेरे काम पर सवाल उठाने का अधिकार है, लेकिन मेरे सामने आकर ऐसा करें... अगर आपको लगता है कि मैं इसमें दोषी हूं तो मुझे अदालत ले जाएं। मैं आपसे विनती करती हूं - मुझे अदालत ले जाएं। मैं समझती हूँ कि आप में से अधिकांश लोग मेरी सच्चाई और दर्द को नहीं जानते हैं।"
मां-बाप को लेकर उल्टे-सीधे कमेंट
एक्ट्रेस ने कहा-मुझे बिना घृणा के सांस लेने की अनुमति दी जा सकती है? एक यूजर ने यहां तक लिखा, "यदि आपके माता-पिता जीवित होते, तो क्या वे आपको किसी का जीवन खराब करने देते?" इन सभी कमेंट को पढ़कर केनिशा काफी ज्यादा निराश हो गई है। बता दें जयम की पत्नी आरती ने हर महीने 40 लाख रुपये एलिमनी की मांग की है।
