Rashmika Mandanna को मिला Javed Akhtar का साथ, हिंदी एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को लगाई फटकार

Javed Akhtar Tweet: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के हिंदी बोलने के तरीके पर सवाल उठाने वालों को जावेद अख्तर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किसी के बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाना गलत है।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एक बार फिर अपने हिंदी बोलने के अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उनके हिंदी एक्सेंट पर सवाल उठाने वालों को गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि किसी के बोलने के तरीके को लेकर उसका मजाक उड़ाना सही नहीं है। जावेद अख्तर ने भाषा के नाम पर खुद को दूसरों से बेहतर समझने वाली सोच पर भी सवाल उठाए। उनका यह बयान तब आया है, जब रश्मिका ने हाल ही में बताया कि उन्हें अपने हिंदी एक्सेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Udta Teer ने उड़ाया गर्दा, आयुष्मान-सारा की मूवी ने कमाए इतने करोड़)

rashmika mandanna

जावेद अख्तर ने रश्मिका का किया सपोर्ट (pic credit-instagram)

जावेद अख्तर ने रश्मिका का किया सपोर्ट

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जिन्हें रश्मिका के उच्चारण से परेशानी है, उन्हें तमिल की कुछ पंक्तियां बोलने के लिए दी जानी चाहिए। इसके बाद देखा जाए कि वे खुद तमिल का उच्चारण कितनी अच्छी तरह कर पाते हैं। उन्होंने इसे भाषा के नाम पर दिखाई जाने वाली ‘झूठी और बेबुनियाद श्रेष्ठता’ बताया और कहा कि ऐसी सोच स्वीकार नहीं की जा सकती। हालांकि, जावेद अख्तर के पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने उनके बयान में एक गलती की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने रश्मिका को तमिल एक्ट्रेस बताया था, जबकि रश्मिका कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से आती हैं।

End of Feed