Jatadhara X Review: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सुधीर बाबू (Sudheer Babu) और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की नई सुपरनेचुरल फिल्म 'जटाधारा' (Jatadhara) 7 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म के ट्रेलर को मिले रिस्पांस के बाद लोगों के अंदर इसे देखने की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है। इस मूवी का फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर यह खरा नहीं उतर पाई है। इस मूवी को देखने एक बाद लोगों ने अपने रिव्यू एक्स अकाउंट पर शेयर करने शुरू कर दिए हैं। ज्यादा लोगों ने फिल्म को 'असहनीय' बताया है।
Pic Credit: IMDb
सुधीर बाबू (Sudheer Babu) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म 'जटाधारा' (Jatadhara) लोगों को इम्प्रेस करने में असफल रही है। लोगों की इस मूवी से बहुत उम्मीद थी लेकिन यह खरा नहीं उतर पाई। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, 'जटाधारा 1.5 स्टार के साथ अब तक की सबसे खराब फिल्मों में से एक है। उम्मीद थी कि सुधीर बाबू सम्मोहनम जैसी अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आएंगे। सब कुछ इतना बनावटी लगता है और शायद इसमें बहुत ज्यादा एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किया गया है। सोनाक्षी सिन्हा को स्क्रीन पर देखना एक टार्चर है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और सुधीर बाबू ने कड़ी मेहनत की है।'
सोनाक्षी सिन्हा ने 'जटाधारा' के साथ तेलुगु सिनेमा में कदम रखा है। अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण के निर्देशन में बनी इस मूवी में सुधीर बाबू लीड रोल नजर अ रहे हैं। शिल्पा शिरोडकर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में सोनाक्षी धनपिसाचिनी नामक खलनायक की भूमिका में हैं। वहीं दूसरी ओर इस मूवी के साथ इमरान हाशमी और यामी गौतम की 'हक' भी रिलीज हुई है, जिसे हरकोई पसंद कर रहा है। इस मूवी को टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने प्रोड्यूस किया है।
