धनुष से विवाद के बीच Janhvi Kapoor ने किया नयनतारा का सपोर्ट, कहा-'एक स्ट्रांग महिला को और मजबूत बनते देखने से अधिक...'

जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए नयनतारा का साथ दिया है। ​जान्हवी की ये स्टोरी नयनतारा और धनुष के बीच चल रहे विवाद के बीच आई है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल को लेकर क्या बोला है।

नयनतारा ( Nayanthara) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चा में बनी हुई है। नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री को लेकर धनुष और नयनतारा का विवाद भी सामने आया था। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ( Janhvi kapoor) नयनतारा के सपोर्ट में उतरी हैं। आइए जानते हैं कि जान्हवी कपूर ने नयनतारा को लेकर क्या कहा है।

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor

हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था- "एक मजबूत महिला को एक और मजबूत होते देखने से ज्यादा प्रेरणादायक कुछ नहीं है।" एक्ट्रेस ने हाल ही में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री "नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल" की बहुत तारीफ की है। डॉक्यूमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल 18 नवंबर को नयनतारा के जन्मदिन के दिन नेटफ्लिक्स पर हुई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा के स्ट्रगल को दिखाया गया है। साथ ही इसमें नयनतारा और विग्नेश शिवन की लव स्टोरी को भी दिखाया गया है।

End of Feed