Jana Nayagan: एक बार फिर टाल दी गई थलापति विजय स्टारर की रिलीज? जानिए कारण

Vijay's Jana Nayagan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर थलापति विजय के फैन्स फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज के लिए बेताब हैं। अब विजय के फैन्स को निराशा होगी क्योंकि इस मूवी की रिलीज में अब और देरी हो सकती है। आइए जानते है फिल्म में देरी होने का कारण क्या है।

Vijay's Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के फैन्स उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। यह मूवी साल की शुरुआत में रिलीज होनी लेकिन बार-बार इसे टाल दिया जा रहा है। ताजा जानकारी जो सामने आई है उसके मुताबिक विजय की फिल्म की रिलीज में अब और देरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जन नायकन' को आज यानी 9 मार्च दोपहर करीब 2 बजे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की समीक्षा समिति के सामने प्रदर्शित किया जाना था। इस मूवी की रिलीज के लिए समिति का फैसला अहम था। हरकोई यह जाने के लिए बेताब था कि इस मूवी की रिलीज आगे बढ़ेगी या नहीं लेकिन आज यह स्क्रीनिंग नहीं होगी।

Vijay's Jana Nayagan

Pic Credit: Instagram

इस वजह से टाल दी गई विजय स्टारर की स्क्रीनिंग

तेलुगु123 की रिपोर्ट के अनुसार विजय की फिल्म की स्क्रीनिंग को रद्द कर दिया गया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि समीक्षा समिति के एक सदस्य की तबीयत खराब है। इसके चलते स्क्रीनिंग को स्थगित करना पड़ा है। मूवी के रिव्यू के लिए नई डेट तय की जाएगी। इस अप्रत्याशित देरी से फिल्म की रिलीज की प्लानिंग पर असर पड़ सकता है। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा था कि इस मूवी को मेकर्स 19 मार्च के दिन रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे थे।

End of Feed