Jana Nayagan: थलापति विजय स्टारर को मिली नई रिलीज डेट, इस दिन तहलका मचाएगी 'जन नायगन'

Thalapathy Vijay's Jana Nayagan Release Date Out: साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में एक थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को लंबे समय के बाद रिलीज डेट मिल गई है। जानिए यह मूवी कब रिलीज होगी।

Thalapathy Vijay's Jana Nayagan Release Date Out: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की आने वाली फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) लंबे समय अपनी रिलीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। 27 अप्रैल के दिन जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक सेंसर बोर्ड के साथ चल रही लंबी लड़ाई के बाद अब थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को रिलीज डेट मिल गई है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को देखने के लिए फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। तो चलिए जानते हैं मेकर्स थलापति विजय की फिल्म को कब रिलीज करने वाले हैं?

Thalapathy Vijay's Jana Nayagan

'जन नायगन' की मिली नई रिलीज डेट (Pic Credit: Instagram)

इस दिन रिलीज होगी 'जन नायकन'

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित 'जन नायकन' (Jana Nayagan) साल 2026 में 8 मई के दिन रिलीज होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द ही इस नई रिलीज डेट की घोषणा खुद करेंगे। KVN प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म 'जना नायकन' कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। हालांकि इस मूवी के ऑनलाइन लीक होने के बाद इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। (इसे भी पढ़ें: 2026 में रिलीज होते ही फ्लॉप हुईं ये 6 फिल्में, निर्माताओं को बना गईं कंगाल)

End of Feed