Makers Debunk CBFC certificate claims: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) लंबे समय से रिलीज को लेकर अटकी हुई है। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि विजय की फिल्म 'जना नायकन' को सेंसर बोर्ड ने क्लीयरेंस सर्टिफिकेट नहीं दिया है। इस मामले में मेकर्स ने आखिरकार सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन पर चुप्पी तोड़ी है। प्रोड्यूसर KVN Productions ने साफ कर दिया है कि जो खबरें पिछले हफ्ते आई थीं, वो सही नहीं हैं। फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड से कोई सर्टिफिकेट नहीं मिला है। 'A' सर्टिफिकेट और कट्स वाली खबरें फेक हैं। इस मूवी के निर्देशन एच विनोद द्वारा किया जा रहा है। जनवरी 2026 से फिल्म कई बार डिले हो चुकी है। सेंसर की आपत्तियां, कोर्ट केस और पाइरेसी लीक जैसी समस्याओं की वजह से रिलीज टल रही है। अभी फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए तैयार नहीं हुई है। एक बार चीजें क्लियर होने के बाद मेकर्स इस मूवी को लेकर चल रहे विवाद पर खुद चुप्पी तोड़ेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Alliance: सोहेल खान के बाद एक्स-वाइफ Seema Sajdeh की होगी एंट्री !! बढ़ने वाला है कम्पटीशन)
थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' पर आया बड़ा अपडेट (Pic Credit: Instagram)
मेकर्स ने 'जना नायगन' को लेकर दिया बड़ा अपडेट
यह स्पष्टीकरण तब आया जब फिल्म का एक फर्जी सेंसर सर्टिफिकेट का फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गया। प्रोडक्शन हाउस ने साफ कहा कि यह फोटो फेक है। प्रोड्यूसर ने Indian Express को बताया, 'सीबीएफसी ने फिल्म 'जन नायगन' को देख लिया है लेकिन उन्होंने लास्ट में कुछ बदलाव करने को कहा है। हम वो बदलाव जल्द पूरा कर देंगे। इसके बाद हमें उम्मीद है कि सर्टिफिकेट मिल जाएगा। हम फिल्म को थिएटर में रिलीज कर सकेंगे।' उन्होंने मुताबिक फिल्म को सर्टिफिकेट अभी नहीं मिला है। वायरल हो रही तस्वीर फेक है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha Box office Day 4: धड़ाम से गिरी आलिया-शरवरी स्टारर की कमाई, इतना हुआ कलेक्शन)
'जना नायगन' की बात करें तो यह इस साल की सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में से एक है। राजनीति में कदम रखने के बाद यह विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में एक्टर से राजनेता बने विजय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कई कलाकारों को अलग-अलग भूमिकाओं में देंगे।
