साउथ मूवीज

ऋषभ शेट्टी की Kantara Chapter 2 पर शुरू हुआ काम, 'जय हनुमान' को लेकर भी आया अपडेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 8, 2026, 09:49 AM IST

Rishab Shetty on Kantara Chapter 2: ऋषभ शेट्टी ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्म कांतारा चैप्टर 2 को लेकर अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं कि ऋषभ शेट्टी ने क्या कहा।

Image

ऋषभ शेट्टी ने अपकमिंग फिल्मों को लेकर दिया अपडेट (Image Source: IMDb)

Rishab Shetty on Kantara Chapter 2: साउथ के फेमस एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी बीच ऋषभ शेट्टी ने नया इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान ऋषभ शेट्टी ने कहा कि वो जय हनुमान (Jai Hanuman), छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक और कांतारा चैप्टर 2 (Kantara Chapter 2) के बीच बैलेंस बनाने में लगे हुए हैं। तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों को लेकर ऋषभ शेट्टी ने क्या अपडेट दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

ऋषभ शेट्टी ने किया ये खुलासा

एक्टर ऋषभ शेट्टी की एक बार फिर अपनी फिल्म कांतारा चैप्टर 2 को लेकर चर्चा में है। इसकी वजह ऋषभ शेट्टी का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। वैरायटी इंडिया से बातचीत में ऋषभ शेट्टी ने कहा, 'मुझे ये करना ही है। मैं अपने निर्देशन के काम से दूर नहीं रह सकता। जब मैं डायरेक्शन करता हूं, तभी मुझे सुकून और खुशी मिलती है। मेरे साथ राइटर्स की पूरी टीम है और हम अभी से 'कांतारा: चैप्टर 2' पर काम कर रहे हैं।' ऋषभ ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी बात की, जिनमें 'जय हनुमान' और 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी ये दोनों फिल्में एक के बाद एक आएंगी। मैं एक साथ दो फिल्मों पर काम नहीं कर सकता, इसलिए पहले 'जय हनुमान' करूंगा और उसके बाद 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज'। दोनों फिल्मों के लिए मुझे अलग-अलग लुक बनाए रखना होगा।'

'कांतारा' से मचाया था धमाल

एक्टर ऋषभ शेट्टी फिल्म कांतारा के दो पार्ट को रिलीज कर चुके हैं। फिल्म के दोनों पार्ट को काफी पसंद किया गया था। ऋषभ शेट्टी के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article