Vijay Sethupathi on Maharaja 2: साउथ स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म ‘महाराजा’ (Maharaja) ने अपनी दमदार कहानी और जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को हिला दिया था। फिल्म की स्टोरी को लेकर लोग आज भी बात करते हैं। फिल्म का पहला पार्ट देखने के बाद से ही फिल्म महाराजा 2 की डिमांड की जा रही है। इसको लेकर कई खबरें भी सामने आई हैं। अब फिल्म के अगले पार्ट ‘महाराजा 2’ (Maharaja 2) को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। विजय ने खुद कंफर्म किया है कि फिल्म के निर्देशक निथिलन स्वामीनाथन उनके साथ सीक्वल को लेकर बातचीत कर चुके हैं। तो चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या खुलासा किया है।
फिल्म महाराजा 2 को लेकर आया अपडेट (Image Source: X/ IMDb)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:The Paradise: ‘जवान-पठान हिंदी फिल्में तो हमारी पैन इंडिया क्यों?’ Nani ने टैग पर उठाया सवाल
'महाराजा 2' पर विजय सेतुपति ने लगाई मुहर
एक्टर विजय सेतुपति एक बार फिर अपनी फिल्म महाराजा 2 को लेकर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह विजय सेतुपति का अभी हाल ही में दिया एक बयान है। इवेंट के दौरान होस्ट ने विजय सेतुपति से ‘महाराजा’ के हॉलीवुड रीमेक को लेकर सवाल किया और बताया कि इसमें मैथ्यू मैककोनहे (Matthew McConaughey) के होने की खबरें हैं। सेतुपति ने इस कास्टिंग की अफवाह को नकारा नहीं। इसके बजाय उन्होंने बताया कि फिल्म के सीक्वल पर भी काम चल रहा है और कहा, “निथिलन एक शानदार डायरेक्टर हैं, उनकी लिखने की समझ बहुत अच्छी है। उन्होंने हाल ही में मुझे ‘महाराजा 2’ की कहानी सुनाई, जो बहुत खूबसूरत थी। शुरुआत में कुछ लोगों को ‘महाराजा’ पर भरोसा नहीं था, लेकिन मुझे हमेशा भरोसा था। हालांकि, मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।”
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Chiranjeevi की Kaaka की रिलीज से उठा पर्दा, फैंस हुए एक्साइटेड
हॉलीवुड रीमेक पर कही ये बात
इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड रीमेक के बारे में बात करते हुए कहा, “मैंने हाल ही में प्रोड्यूसर को फोन किया और पूछा, सर, मैंने सुना है कि इसे हॉलीवुड में रीमेक किया जा रहा है। क्या ये खबरें सच हैं? मैंने उनसे कहा कि मैं इसमें मुफ्त में काम करूंगा। बस मुझे फिल्म में एक रोल दे दीजिए और मैं वहां आ जाऊंगा। इससे मुझे बहुत खुशी होती है। मैं हमेशा से वहां काम करना चाहता था, इसलिए मुझे खुशी है कि मेरी फिल्म वहां जा रही है। इसका पूरा क्रेडिट निथिलन को जाता है। आई लव यू दा।” विजय सेतुपति के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
