यश की टॉक्सिक के एक्शन सीन में जान फूंकेंगे हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

यश अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक के कारण चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्शन निर्देशक जेजे पेरी शामिल हुए। फैंस काफी खुश हैं और उन्हें उमीद है कि टॉक्सिक में हॉलीवुड लेवल का एक्शन दिखाया जाएगा, जिसे अभी कही नहीं देखा गया होगा।

यश अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक के कारण चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स फिल्म की एक्साइटमेट को बनाए रखने के लिए अक्सर कुछ ना कुछ शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्शन निर्देशक जेजे पेरी शामिल हुए।

Toxic

Toxic

टॉक्सिक के मेकर्स इस फिल्मों को सुपरहिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्शन मास्टर मुंबई एयरपोर्ट पर टॉक्सिक की टीम में शामिल होने के लिए आते हुए दिखाई दे रहे हैं । उनसे पैपाराजी ने कन्नड़ स्टार की फिल्म के साथ उनके सहयोग के बारे में सवाल पूछने लगे। जेजे पेरी को उनके बेस्ट एक्शन के लिए जाना जाता है। वह काफी लंबे समय से हॉलीवुड फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर के रूप में जुड़े हैं। बता दें मॉर्टल कॉम्बैट उनकी पसंदीदा फिल्म फ्रैंचाइज में से एक है। इसके अलावा उन्होंने द एक्सपेंडेबल्स 3, द फेट ऑफ द फ्यूरियस, एक्स-मेन ऑरिजिंस: वूल्वरिन जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

End of Feed