Kiara Advani के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, Toxic से सामने आया 'नादिया' का नया लुक

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 31, 2026, 12:46 PM IST

Kiara Advani Toxic New Look: कियारा आडवाणी के बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस का फिल्म टॉक्सिक से नया लुक सामने आ गया है। कियारा आडवाणी का ये लुक खूब वायरल हो रहा है।

Kiara Advani Toxic New Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज यानी 31 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर कियारा आडवाणी को हर कोई विश करता नजर आ रहा है। कोई कियारा आडवाणी की पुरानी तस्वीर शेयर कर रहा है, तो कोई एक्ट्रेस को अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहा है। लेकिन इन सब के बीच कियारा आडवाणी के फैंस को एक बड़ा गिफ्ट मिला है। फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) से कियारा आडवाणी का नया लुक सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं कि कियारा आडवाणी के इस लुक में क्या खास बात है।

Kiara Advani Toxic New Look

कियारा के नए लुक ने खींचा ध्यान (Image Source: AI)

End of Feed