तलाक के बाद पहली बार सामने आईं हंसिका मोटवानी, स्वर्ण मंदिर पहुंच किये दर्शन; बोलीं- हमेशा उन्होंने थामा...

Hansika Motwani Visits Golden Temple After Divorce With Sohail Khaturia: टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाली हंसिका मोटवानी तलाक के बाद पहली बार सामने आई हैं। हंसिका मोटवानी अमृतसर स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शन किये और इससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं।

Hansika Motwani Visits Golden Temple After Divorce With Sohail Khaturia: टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाली हंसिका मोटवानी बीते कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। हंसिका मोटवानी का बीते 11 मार्च को सोहेल खतुरिया संग तलाक हो गया। दोनों शादी के चार साल बाद एक-दूजे से अलग हो गए। हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया के तलाक से उनके फैंस भी हैरान रह गए। हालांकि पहले भी कई बार सोहेल कथूरिया और हंसिका मोटवानी के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आई थीं। वहीं तलाक के बाद अब पहली बार हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में नजर आईं।

hansika motwani photos

फोटो क्रेडिट- हंसिका मोटवानी इंस्टाग्राम

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। फोटोज में हंसिका मोटवानी स्वर्ण मंदिर में सरोवर के किनारे बैठी नजर आईं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस हाथ जोड़कर आस्था में मग्न दिखाई दीं। वहीं अगली फोटोज में हंसिका मोटवानी अपनी मां के साथ दिखाई दीं। इस दौरान हंसिका के चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "उन्होंने ही थामा, हमेशा। वाहेगुरु दी मेहर है।" हंसिका मोटवानी की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भगवान आप पर अपनी कृपा बनाए रखें।" वहीं दूसरे यूजर ने भी लिखा, "भगवान आपको आशीर्वाद दें।"

End of Feed