Gunmaaster G9 X Review: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) अपनी नई फिल्म गनमास्टर G9 (Gunmaaster G9) के साथ सिनेमाघरों में पहुंच चुके हैं। फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) और अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) भी अहम रोल में हैं। आदित्य दत्त (Aditya Datt) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी। खास तौर पर इमरान और जेनेलिया की नई जोड़ी। अब फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं लोग एक्स पर क्या लिख रहे हैं।
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' का ट्विटर रिव्यू आया सामने, अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार ने भी जीता दिल (Image Source: Gunmaaster G9 Movie)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:26/11 हमले की बरसी पर भावुक हुईं Priyanka Chopra, शहीदों को किया याद
एक्शन, क्लाइमैक्स और म्यूजिक की हो रही तारीफ
फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने इसके एक्शन सीक्वेंस, कहानी में आने वाले ट्विस्ट और क्लाइमैक्स की तारीफ की है। एक यूजर ने फिल्म को 'प्योर ब्लॉकबस्टर मटेरियल' बताते हुए लिखा कि हम इमरान हाशमी के दौर में जी रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने फिल्म देखने के बाद इसे ब्लॉकबस्टर बताया और कहा कि इसका एक्शन और सरप्राइज दर्शकों को बांधे रखते हैं। कुछ लोगों ने फिल्म के म्यूजिक को भी पसंद किया है। इसके अलावा कई यूजर्स फिल्म में कमी निकलाते हुए भी नजर आए। किसी को स्टोरी में दम नहीं दिखा, तो कोई एक्शन को ओवर बताता हुआ नजर आया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी सीरीज, केंद्र सरकार ने Netflix को दी चेतावनी
क्या है 'गनमास्टर G9' की कहानी?
आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी 'गनमास्टर G9' में इमरान हाशमी ईश्वर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जेनेलिया देशमुख आरती के रोल में हैं। कहानी ईश्वर और आरती के रिश्ते के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। आरती को बचाने की कोशिश में ईश्वर का सामना खतरनाक दुश्मनों से होता है और उसकी जिंदगी वायलेंस की दुनिया में उलझ जाती है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना देसू नाम के विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म गनमास्टर G9 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
