गणेश आचार्य ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में बताया फर्क, कहा-"हिन्दी स्टार्स को अल्लू अर्जुन से सीखना चाहिए"

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर गणेश आचार्य ने कहा ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में फर्क बताया है। गणेश आचार्य ने बताया कि पुष्पा के गानों पर काम करने के पांच दिन बाद, अल्लू अर्जुन ने खुद फोन करके मेरे डांस मूव्स की तारीफ की थी। साथ ही पुष्पा 2 की सक्सेस मीट के दौरान स्टार्स के अलावा बाकि लोगों का भी ध्यान रखा गया।

बॉलीवुड (हिंदी सिनेमा) के साथ-साथ फैंस साउथ सिनेमा की भी फिल्में देखना पसंद करते हैं। आज के समय में साउथ स्टार्स को बॉलीवुड के स्टार्स के जैसे ही लाइमलाइट मिल रही है। अल्लू अर्जुन ने ना केवल अपनी एक्टिंग के कारण, बल्कि अपने शानदार नेचर के कारण भी लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अल्लू अर्जुन की तारीफ की है। आइए जानते हैं कि कोरियोग्राफर ने क्या कहा है।

ganesh acharya allu arjun

ganesh acharya allu arjun

भारती सिंह के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, गणेश आचार्य ने कहा-"अल्लू अर्जुन ने मुझे कॉल किया और सुकुमार निर्देशित इस कोरियोग्राफी के लिए मुझे धन्यवाद कहा। पुष्पा के गानों पर काम करने के पांच दिन बाद, अल्लू अर्जुन ने खुद फ़ोन करके मेरे डांस मूव्स की तारीफ़ की।" गणेश ने कहा मैंने इतने साल काम किया है बॉलीवुड में भी। इतने सालों में मुझे कभी ऐसा कोई एक्टर नहीं मिला जिसने उनकी कोरियोग्राफी की ऐसे कॉल करके तारीफ की होगी।

End of Feed