Game Changer Forth Song: राम चरण और कियारा आडवाणी ने Dhop में मचाई धूम, दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज

Game Changer Forth Song: गेम चेंजर 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 10 जनवरी को पोंगल के त्यौहार के दिन रिलीज होने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया गाना धोप (Dhop) रिलीज किया है। अब ये गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Game Changer Forth Song: गेम चेंजर 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म को एस शंकर ने निर्देशित किया है। पहले ये फिल्म 2024 के दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 10 जनवरी को पोंगल के त्यौहार के दिन रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स फैंस को बड़ा सरप्राइज दे रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया गाना धोप (Dhop) रिलीज किया है। अब ये गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Game Changer Forth Song

Game Changer Forth Song

इस गाने में राम चरण और कियारा आडवाणी का स्टाइलिश मूव्स देखने को मिल रहा है। इस एक गाने में कियारा अलग-अलग अवतार में नजर आ रही हैं। इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा-"इस गाने से यूट्यूब में धमाका हो जाएगा," दूसरे ने लिखा, "सुपर डांस स्टेप्स, राम चरण एक बेहतरीन डांसर हैं।" तीसरे ने लिखा-गाने में राम चरण के डांस मूव्स वाह। चौथे ने लिखा- "ग्रेस गॉड"। इस शानदार गाने को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "बहुत हाई वोल्टेज मूव्स के साथ आइए सभी गेमचेंजर के ढोप मंत्र पर थिरकते हैं।

End of Feed