Game Changer 1st Review: आउटडेटिड पॉलिटिकल ड्रामा है राम चरण की गेम चेंजर, शंकर का डायरेक्शन हुआ पुराना

Game Changer Movie Review: ट्रिपल आर कलाकार राम चरण (Ram Charan) की नई फिल्म गेम चेंजर (Game Changer) कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों की स्क्रीन पर नजर आएगी। राम चरण और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) गेम चेंजर (Game Changer Review) में अहम किरदारों में दिखेंगे, जिसका डायरेक्शन शंकर ने किया है। फिल्म गेम चेंजर ट्रिपल आर के बाद राम चरण की पहली फिल्म है, जिस कारण हर कोई इसके लिए एक्साइटेड है। आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म कैसी है...

Game Changer Review In Hindi: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी नई फिल्म गेम चेंजर को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। फिल्म गेम चेंजर का डायरेक्शन शंकर ने किया है, जो इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं। फिल्म शंकर का ट्रेलर और गाने दर्शकों को पसंद आए हैं, जिस कारण इससे हर किसी को बहुत सारी उम्मीदें हैं लेकिन सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग से सामने आ रही खबरों की मानें तो राम चरण की ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाएगी। उमैर संधू ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गेम चेंजर की इनसाइड रिपोर्ट बताई हैं, जिनके अनुसार ये एक आउटडेटिड ड्रामा है।

Game Changer Review

उमैर संधू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, 'गेम चेंजर का ओवरसीज सेंसर बोर्ड से पहला रिव्यू आ गया है, जिसके अनुसार राम चरण और शंकर की ये फिल्म अच्छी नहीं है। यह राम चरण की अब तक की सबसे कमजोर मूवी है। फिल्म में खराब परफॉर्मेंसेज हैं। फिल्म की कहानी, डायलॉग और स्क्रीनप्ले आउटडेटिड हैं। ये किसी टॉर्चर से कम नहीं है।'

End of Feed