धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुबेर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना भी रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी बीच ऐसी खबर आई है कि धनुष की 'इडली कढ़ाई' के सेट पर भयानक आग लग गई है। इस आग पर काबू पाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया था, लेकिन डेढ़ घंटे के बाद इस आग पर काबू मिला।
इस फिल्म को धनुष द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'इडली कढ़ाई' के सेट पर भीषण आग लग गई।तमिलनाडु के थेनी जिले के अंदीपट्टी में फिल्म के लिए बड़ा सा सेट बनाया गया था, जो आग में पूरी जल गया। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई जिससे पूरा सेट जलकर राख हो गया। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस मामले पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फैंस को हुई थी चिंता
भगवान का शुक्र है कि आग लगने के किसी भी इंसान को नुकसान नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित है। किसी के घायल नहीं होने की सूचना मिलने पर पूरी टूीम ने राहत की सांस ली। अभी इस फिल्म की शूटिंग थाईलैंड में हो रही है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस चिंता व्यक्त करने लगे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि धनुष और उनकी टीम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, तो उन्हें तसल्ली हुई। सेट का नुकसान काफी बड़ा है, लेकिन इंसान के जान के नुकसान से कम है। इस फिल्म में धनुष के अलावा सत्यराज, पार्थिबन और अरुण विजय जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
