आइटम नंबर पर अब अश्लील डांस स्टेप्स नहीं करवा पाएंगे फिल्ममेकर्स, तेलंगाना महिला आयोग ने उठाया बड़ा कदम

हाल ही में तेलंगाना महिला आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना महिला आयोग ने फिल्म निर्माताओं द्वारा एक्ट्रेस को अश्लील डांस करते हुए दिखाने के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। आयोग इस निर्देश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

फिल्ममेकर्स हर एक फिल्म में एक आइटम नंबर रखने की जरूर कोशिश करते हैं। ये आइटम नंबर फिल्म में चार-चांद लगा देते हैं, लेकिन आइटम नंबर पर कुछ डांस स्टेप्स इतने खराब रहते हैं, जिनका समाज में काफी ज्यादा बुरा असर पड़ता है। हाल ही में इसे देखते हुए तेलंगाना महिला आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आइए जानते हैं कि क्या हैं ये बड़ा कदम।

Telangana Women Commission

Telangana Women Commission

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना महिला आयोग ने फिल्म निर्माताओं द्वारा एक्ट्रेस को अश्लील डांस करते हुए दिखाने के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। आकाशवाणी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आयोग ने कहा है कि वे इस निर्देश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। आयोग ने यह भी कहा है कि डांस वीडियो में महिलाओं को संदिग्ध या अश्लील डांस स्टेप्स कराने वाले निर्देशकों, निर्माताओं और कोरियोग्राफरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed