Fauzi Release Date: 2027 में इस दिन दस्तक देगी Prabhas की फिल्म, 'Spirit' में हो सकती है देरी

Fauzi Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' (Fauzi) को मेकर्स 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसकी वजह से 'स्पिरिट' डिले हो सकती है।

Fauzi Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' (Fauzi) का फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दर्शकों का यह इंतजार और लंबा होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 'फौजी' 2026 में नहीं बल्कि 2027 में रिलीज होगी। प्रभास के फैंस के लिए साल 2027 बेहद खास हो सकता है। उनकी दो बड़ी फिल्में 'फौजी' (Fauzi) और 'स्पिरिट' (Spirit) दोनों ही इसी साल दस्तक देंगी। तो चलिए देखते हैं मेकर्स इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म को 2027 में किस दिन रिलीज करेंगे। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: इतनी जल्दबाजी में क्यों हुआ Nana Patekar का अंतिम संस्कार? बेटे Malhar Patekar ने बताई वजह)

Prabhas Starrer Fauzi and Spirit

इस दिन दस्तक देंगी 'फौजी' और 'स्पिरिट' (Pic Credit: Instagram)

'फौजी' की वजह से बदल सकती है 'स्पिरिट' की रिलीज डेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही प्रभास की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'फौजी' 18 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। वहीं दूसरी ओर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' पहले से ही 5 मार्च 2027 के दिन रिलीज होने के लिए तय है। अगर 'फौजी' की नई रिलीज डेट फाइनल होती है, तो प्रभास की दो बड़ी फिल्में एक ही महीने में रिलीज हो सकती हैं। हालांकि अभी तक 'फौजी' की नई तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही 'स्पिरिट' की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: पहले हफ्ते में Ajay Devgn स्टारर ने मचाया तहलका, 300 करोड़ी होने की ओर बढ़ाए कदम)

'Spirit' को मिलेगा A सर्टिफिकेट

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर बताया जा रहा है कि इसे सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिलेगा। इसकी वजह फिल्म में दिखाया जाने वाला हिंसक कंटेंट बताया गया है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों में अक्सर दमदार एक्शन और वायलेंस सीन्स देखने को मिलते हैं।

End of Feed