Exclusive: NBK 109 में दुलकर सलमान के होने की खबर निकली झूठी, इस फिल्म से भी कटा पत्ता!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 15, 2024, 01:05 PM IST

Exclusive: साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान इन दिनों अपनी फिल्म लकी भास्कर की शूटिंग में बिजी हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि एक्टर नंदमुरी बालकृष्णन की फिल्म 'एनबीके 109'और हनुमान फेम तेजा सज्जा की फिल्म में नजर आएंगे। अब इन दिनों फिल्मों में एक्टर नजर नहीं आएंगे। इसके पीछे की वजह जानकर फैंस को झटका लगा सकता है।

Exclusive: साउथ के एक्टर दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। नंदमुरी बालकृष्णन की फिल्म 'एनबीके 109'और हनुमान फेम तेजा सज्जा की फिल्म में भी एक्टर नजर आएंगे। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड थे। एक्टर साउथ के बड़े एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दुलकर इन फिल्मों का हिस्सा नहीं होंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, ये खबर अफवाह है। वो इन फिल्मों का हिस्सा नहीं हैं।

इन फिल्मों में नजर नहीं आएंगे दुलकर सलमान

सूत्र का कहना हैं कि न्यूज में इन फिल्मों के साथ दुलकर सलमान का नाम इसलिए जोड़ा जाता है ताकि फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा हाइप मिले। दुलकर एक शानदार एक्टर हैं जिसे पैन इंडिया लेवल पर लोग जानते हैं। वह इन दिनों अपनी तेलुगु फिल्म लकी भास्कर को लेकर चर्चा में है। इस वजह से एक्टर कामल हासन की ठग लाइफ से बाहर हो चुके हैं। एक्टर के पास डेट्स नहीं थी।

इसके अलावा एक्टर नंदमुरी बालकृष्णन की एनबीके 109 में भी नजर नहीं आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन बॉबी कोहली ने किया है। फिल्म में मलयालम एक्टर Shine Tom Chacko भी नजर आएंगे। एक्टर ने दसारा से तेलुगु डेब्यू किया था। दुलकर सलमान की लकी भास्कर का निर्देशन वैंकी अतुलेरी ने किया है। इसके बाद एक्टर सूर्या 43 की शूटिंंग करेंगे। सूर्या 43 का निर्देशन सूधा कंगुरा करेंगे।

End Article
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर ...

End of Feed