Exclusive: 'कांतारा चैप्टर 1' में वॉर सीन शूट करने के दौरान डर गए थे गुलशन देवैया, कहा- 'मेरे सारे सीन...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 14, 2025, 04:38 PM IST

Gulshan Devaiah Zoom Interview: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) के एक्टर गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) ने Zoom को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए, जो लोगों को हैरान कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं गुलशन देवैया ने इंटरव्यू में क्या बोला है।

Gulshan Devaiah Zoom Interview: साउथ के जाने-माने एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) ने रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ सोशल मीडिया पर 'कांतारा चैप्टर 1' की कहानी को लेकर भी खूब चर्चा हो रही हैं। इन सब के बीच फिल्म के एक्टर गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान गुलशन देवैया ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।

Gulshan Devaiah Zoom Interview

Image Source: Gulshan Devaiah Instagram

गुलशन देवैया ने किया हैरान करने वाला खुलासा

फिल्म कांतारा चैप्टर 1 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है इसकी वजह एक्टर गुलशन देवैया का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान गुलशन देवैया फिल्म के एक सीन के बारे में हैरान करने वाली बात शेयर की है। गुलशन देवैया ने कहा कि 'कूलशेखर के डेथ सीन और बर्मे के बीच के बड़े वॉर सीक्वेंस में ग्रीन स्क्रीन का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं हुआ। मेरे सारे सीन ग्रीन स्क्रीन के बिना शूट किए गए। गुलशन ने आगे बताया, 'अगर मुझे एक जगह से दूसरी जगह दौड़ना होता था, तो मुझे याद रखना पड़ता था कि आग कहां है, वरना मैं जल जाता। एक्शन को याद रखो और फिर परफॉर्मेंस दो। इन सीन्स को आंख बंद करके नहीं कर सकते। आग और घोड़ा असली था सिर्फ खून नकली था। गुलशन देवैया ये भी बताया, 'वॉर सीक्वेंस के लिए मैंने 21 रातें शूट की, वो भी 2-3 ब्लॉक्स में। एकसाथ नहीं हो पाया। मैं 10 दिन शूट करता, फिर गुलिगा वाला हिस्सा शूट हुआ और फिर मैं वापस लौटा।' गुलशन देवैया के इस खुलासे को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

End of Feed