EXCLUSIVE: ट्रोलर्स से परेशान होकर अरशद वारसी ने उठाया ये बड़ा कदम, Kalki Ad 2898 में प्रभास की एक्टिंग का उड़ाया था मजाक

अरशद वारसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी'को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में जूम के साथ खास बातचीत में एक्टर ने कहा वह किसी फिल्म के बारे में अब केवल अच्छी बातें ही कहेंगे। बंदा सिंह चौधरी 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं।

अरशद वारसी और मेहर विज की फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में जूम के साथ खास बातचीत के दौरान एक्टर ने एक बड़ी बात कही है। बता दें एक्टर ने प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD को लेकर कमेंट किया था, जिसके बाद लोगों ने अरशद वारसी को काफी ज्यादा ट्रोल किया था। हाल ही में बातचीत में एक्टर ने कहा वह किसी फिल्म के बारे में अब केवल अच्छी बातें ही कहेंगे।

Arshad Warsi

Arshad Warsi

बता दें अरशद वारसी ने फिल्म कल्कि 2898 AD में प्रभास के रोल को जोकर बताया था। जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। अरशद ने कहा कि वह अब किसी भी फिल्म पर कोई कमेंट या आलोचना नहीं करेंगे। एक्टर ने ये भी कहा कि उन्होंने कल्कि 2898 AD के बारे में जो कुछ भी कहा वह कुछ भी गलत नहीं था। इसलिए वह अपनी राय पर कायम रहेंगे।

End of Feed