OG में गैंगस्टर ओमी भाऊ बनेंगे Emraan Hashmi, धांसू पोस्टर शेयर कर किया पहली तमिल फिल्म का ऐलान

Emraan Hashmi Look in OG: इमरान हाशमी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए तमिल सिनेमा में अपनी एंट्री का एलान कर दिया है। वह कोई और नहीं बल्कि पवन कल्याण के फिल्म "ओजी" में बतौर विलेन नजर आने वाले हैं

Emraan Hashmi Look in OG: इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) के डाई हार्ड फैंस , जो उनकी आने वाली फिल्मों के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, रविवार दोपहर को आश्चर्यचकित और खुश हो गए क्योंकि पावर स्टार पवन कल्याण ( Pawan Kalyan) की बहुप्रतीक्षित परियोजना, ओजी( OG) के निर्माताओं ने उनके जन्मदिन पर फिल्म से इमरान के लुक का अनावरण किया। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर फैंस को उपहार मिला है। आइए पोस्टर पर एक नजर डालते हैं ।

Emraan Hashmi Look in OG

इमरान हाशमी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए तमिल सिनेमा में अपनी एंट्री का एलान कर दिया है। वह कोई और नहीं बल्कि पवन कल्याण के फिल्म "ओजी" में बतौर विलेन नजर आने वाले हैं । फिल्म के पोस्टर पर नजर डाले तो फिल्म में इमरान ओमी भाऊ नाम के गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे। पोस्टर में वह दाढ़ी और लंबे बालों में नजर आ रहे हैं, इसके अलावा उनकी भौंह पर चोट का निशान दिखाई दे रहा है। वह धूआं जलाते नजर आ रहे हैं. पोस्टर पर लिखा है, "हैप्पी बर्थडे ओमी भाऊ।" इसे शेयर करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर डीवीवी दानय्या ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे डेडलिएस्ट ओमी भाऊ...इमरान हाशमी। #OG से अधिक रोमांचक टकराव की कल्पना नहीं की जा सकती।

End of Feed