Eagle Twitter Review in Hindi: रवि तेजा की फिल्म ईगल (Eagle) रिलीज हो गई है। फिल्म को 9 फरवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। ईगल की रिलीज के साथ ही अब रवि तेजा (Ravi Teja) की फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों का रिएक्शन भी सामने आने लगा है। फैंस रवि तेजा की इस फिल्म को अच्छे रिव्यू दे रहे हैं। ट्विंटल पर ईगल की रिलीज के बाद से ही जैसे फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। लोग फिल्म को लेकर अपनी राय रख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Eagle Box Office Collection Day 1: रवि तेजा की मूवी ने पहले दिन खड़ा किया पहाड़, कर डाली दमदार शुरुआत
ईगल में रवि तेजा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, उनका एक्शन और डायलॉग डिलीवरी कमाल की बताई जा रही है। फिल्म को लेकर अभी तक फैंस के जो रिएक्शन आए हैं वह भी काफी पॉजिटिव हैं। आइए यहां ईगल के ट्विटर रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।
फैंस ने दिए ईगल को पूरे नंबर
ईगल का रिव्यू लिखते हुए एक यूजर ने कहा, 'ईगल का सेकेंड हाफ एक शानदार एक्शन फिल्म के रूप में सामने आया है। सभी एक्शन सीन के लिए बेहतरीन VFX का इस्तेमाल किया गया है। कुल मिलाकर #Eagle हाई क्वालिटी वाली एक्शन फिल्म है। पहले हाफ की तुलना में दूसरा हाफ काफी जबरदस्त है।'
वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'ईगल एक मस्ट वॉच फिल्म है, रिव तेजा ने कमाल कर दिया है। जरूर देखें ये फिल्म।'
