Eagle Box Office Collection Day 1: रवि तेजा की फिल्म ईगल (Eagle) आज 9 फरवरी 2024 को बॉक्स ऑफिस (Eagle Box Office) पर रिलीज हो गई है। रवि तेजा की इस फिल्म का बीते काफी समय से इंतजार हो रहा था। फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसमें रवि तेजा के लुक की भी काफी चर्चा हुई है। अब ईगल की रिलीज के साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों पर जबरदस्त आगाज कर दिया है। ईगल के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के कलेक्शन ने उन लोगों का मुंह बंद कर दिया था जो फिल्म पर रिलीज से पहले ही सवाल खड़े करने लगे थे।
IMG Credits- Social Media
यह भी पढ़ें- Lal Salaam Twitter Review: रजनीकांत की फिल्म को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर, मोइद्दीन भाई के रोल में जीता दिल
ईगल की जबरदस्त ओपनिंग देख कर अब ईगल के मेकर्स ने भी राहत भरी सांस ली है। आइए अब रवि तेजी की फिल्म ईगल के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Eagle Box Office: रवि तेजा ने दिखाया दम
फिल्म ईगल के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही रवि तेजा ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम भी दिखा दिया है। Ormax मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार रवि तेजा की फिल्म ईगल पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ का बिजनेस करने वाली है। फिल्म को तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। जिस हिसाब से 8 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग काफी अच्छी मानी जा रही है।
