नशे में धुत साउथ स्टार मयूर पटेल ने गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 29, 2026, 03:40 PM IST

Mayur Patel Arrest: साउथ के जाने-माने स्टार मयूर पटेल (Mayur Patel) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर मयूर पटेल को पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है।

Mayur Patel Arrest: बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के सितारों का नाम विवादों में आता रहा है। कभी किसी का को बयान वायरल हो जाता है, तो कभी किसी के वीडियो पर विवाद हो जाता है। अब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से बड़ा शॉकिंग मामला सामने आया है। बिग बॉस कन्नड़ 2 (Bigg Boss Kannada 2) फेम मयूर पटेल (Mayur Patel) ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक्टर को ड्रिंक एंड ड्राइव केस में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद से मयूर पटेल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। तो चलिए जानते हैं मयूर पटेल से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है, जिसकी वजह से एक्टर की गिरफ्तारी तक हो गई है।

Mayur Patel Arrest

Image Source: Mayur Patel Instagram

ये भी पढ़ें: 'जवान 2' पर लगा ताला

End of Feed