Mohanlal's Drishyam 3: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) लंबे समय से अपकमिंग मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'दृश्यम' की तीसरी कड़ी को देखने के लिए दर्शक भी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' की सफलता के बाद से ही बड़े-बड़े निर्माताओं 'दृश्यम 3' में इन्वेस्ट करने के लिए आगे आ रहे हैं। आज यानी 24 अप्रैल के दिन निर्माताओं ने बड़ी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि पेन स्टूडियो ने पनोरमा स्टूडियो के माध्यम से आशीर्वाद सिनेमाज में बहुत मोटी रकम इन्वेस्ट करने का प्लान किया है। तो चलिए जानते हैं इस स्टूडियो द्वारा कितने रुपये इन्वेस्ट किए जा रहे हैं।
मोहनलाल की दृश्यम 3 (Pic Credit: Instagram)
100 करोड़ रुपये पेन स्टूडियो ने किए इन्वेस्ट
24 अप्रैल को किए गए एक ट्वीट में मेकर्स ने बताया कि पेन स्टूडियो ने पनोरमा स्टूडियो के जरिए आशीर्वाद सिनेमाज में 100 करोड़ रुपये का निवेश करने का निर्णय लिया है। यह निवेश इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी के लिए किया जाएगा। इस मूवी में मोहनलाल को अहम भूमिका में देखा जाएगा। इस निवेश से यह साबित हो गया है कि मलयालम मूवी पर निर्माताओं को कितना भरोसा है। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla Worldwide Box office: 'मुंज्या' को अक्षय कुमार स्टारर ने चटाई धूल, दुनिया भर में कमाए इतने करोड़)
मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। मेकर्स ने इस मूवी को 21 मई के दिन दुनिया भर में रिलीज करने का फैसला किया है। यह तारीख इसलिए भी खास है क्योंकि मोहनलाल का जन्मदिन भी 21 मई को आता है। यही वजह है कि 21 मई को रिलीज होने से फिल्म का महत्व और भी बढ़ जाता है। (इसे भी पढ़ें: 'Dhurandhar 3' बनने की सच्चाई से इन एक्टर्स ने उठाया पर्दा, दर्शकों की शंका भी कर डाली दूर)
'दृश्यम 3' का हिंदी में बन रहा है रीमेक
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' का हिंदी में भी रीमेक बन रहा है। हिंदी रीमेक में अजय देवगन को अहम रोल में देखा जाएगा। अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' की शूटिंग जारी है और यह मूवी पोस्ट-प्रोडक्शन के फाइनल स्टेज में है। मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' की बात करें तो इसमें मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ और मुरली गोपी अहम रोल में दिखाई देंगे।
