सामंथा रूथ प्रभु की जिंदगी में लौट आई प्यार की बहार, जानें क्या है राज निदिमोरू संग गुपचुप रिश्ते का सच

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Dating Rumours: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमुरु के रिश्ते की अफवाह इन दिनों आग की तरह फैल रही है। कभी कुछ तो कभी कुछ हर पल इनके रिश्ते से जुड़ी नई अपडेट सामने आ जाती है। हालांकि अब सामंथा की मैनेजर ने इसपर बयान दिया है।

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Dating Rumours: अभिनेत्री सामंथा रूथ( Samantha Ruth Prabhu) प्रभु पिछले कई सालों से पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही थी। नागा चैतन्य ( Naga Chaitnya) संग एक्ट्रेस का तलाक होने के बाद से ही उनकी लाइफ काफी वायरल हो गई थी। हालांकि कुछ समय पहले एक्ट्रेस का नाम फिल्म निर्माता राज निदिमोरू( Raz Nidimoru) के साथ जुड़ रहा था। खबर आ रही थी कि दोनों स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और लिव-इन में रहने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन, अब जाकर सारा सच सामने आया है और पता चला है कि दोनों के बीच क्या रिश्ता है।

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Dating Rumours:

कुछ समय पहले सामंथा और राज को एक साथ देखा गया था। जिसके बाद से स्टार्स की डेटिंग रुमर्स की अफवाहें उड़ने लगी थी। हालांकि अब एक्ट्रेस की मैनेजर ने इसपर रिएक्ट किया है। स्टार्स से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि यह सभी बातें महज अफवाह हैं, इसमें कोई सच नहीं है। राज और सामंथा डेट नहीं कर रहे हैं। वहीं दोनों के बीच क्या रिश्ता है इसका खुलासा तो खुद सामंथा और राज ही कर सकते हैं।

End of Feed