Dhurandhar 2 VS Toxic: रणवीर सिंह ने जब से अपनी धुरंधर 2 की रिलीज डेट अनाउंस की है, तब से ही 19 मार्च को टॉक्सिक और धुरंधर 2 के क्लैश की चर्चा हो रही है। इसे साल 2026 का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा है। धुरंधर 2 की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद से कई दफा ये खबरें वायरल हो चुकी हैं कि यश अपनी टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ा सकते हैं लेकिन यश की तरफ से हर दफा ये साफ किया गया है कि वो अपनी एक्शन एंटरटेनर को लेकर 19 मार्च को ही आएंगे। कई लोगों का मानना है कि यश ईगो के चलते ऐसा फैसला कर रहे हैं जबकि टॉक्सिक और धुरंधर 2 को अलग-अलग रिलीज किया सकता है। क्या वाकई टॉक्सिक को 19 मार्च के दिन ईगो के चलते रिलीज किया जा रहा है? अगर इंडस्ट्री इनसाइडर की मानें तो ऐसा नहीं है बल्कि यश ने बहुत सोच-समझकर ये फैसला लिया है।
Image Source: TNN
फिल्म से जुड़े सूत्र ने वैरायटी इंडिया को बताया है, "यश कोई भी फैसला ईगो के चलते नहीं लेते हैं क्योंकि वो बहुत ही समझदार व्यक्ति हैं। यश को अच्छे से पता है कि किसी बड़ी मूवी के सामने आना गलत फैसला हो सकता है। वो अच्छे बिजनेसमैन हैं और उन्होंने सोच-समझकर ही फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट फाइनल की है। यश को अपनी मूवी पर पूरा भरोसा है और उन्हें पता है कि दर्शक उनसे क्या चाह रहे हैं।"
बताते चलें कि भले ही यश साउथ के एक्टर हो लेकिन फिर भी हिन्दी दर्शकों में उनकी अच्छी-खासी डिमांड है। केजीएफ सीरीज के बाद से ही दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। केजीएफ सीरीज के बाद टॉक्सिक उनकी पहली रिलीज है, जिस कारण माना जा रहा है कि दर्शक उनके लिए थिएटर जरूर आएंगे।
