Dhanush-Aishwarya Rajinikanth Divorce Confirm: सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकान्त( Aishwarya Rajinikanth) के वैवाहिक जीवन में पिछले दो तीन साल से परेशानी चल रही है। एक्ट्रेस ने शादी के 18 साल बाद अपने पति धनुष से अलग होने का फैसला किया था। हालांकि दो साल पहले डाली इस तलाक की अर्जी पर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं आया था। दो साल इंतजार करने के बाद कल कोर्ट ने इसपर अपना अंतिम फैसला सुना दिया है।
कल बुधवार को चेन्नई कोर्ट ने धनुष ( Dhanush) और ऐश्वर्या रजनीकान्त( Aishwarya Rajinikanth) के तलाक पर अपना पक्का और अंतिम फैसला सुना दिया है। परिवार कोर्ट की जज शुभादेवी ने धनुष और ऐश्वर्या के तलाक पर पक्की मुहर लगा दी है। 21 नवंबर को कपल ने इन-कैमरा कोर्ट की कार्यवाही में भाग लिया था, जिसमें उनसे एक बार फिर तलाक को कन्फर्म करने के लिए कहा गया। कपल ने तलाक के लिए हामी भरी और दो साल बाद अर्जी पर फैसला सुनाया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो इससे पहले कपल कोर्ट की सुनवाई में मौजूद नहीं हो पाए थे, जिस वजह से इस फैसले में देरी हो रही थी। लेकिन, अब दो साल बाद इनके तलाक को आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिल गई है।
बताते चले कि कपल ने साल 2004 में धूम-धाम से शादी की थी। साउथ सिनेमा के नामी परिवार से आने वाले धनुष और ऐश्वर्या ने अपनी शादी में बेहिसाब खर्चा किया था। कपल को शादी से दो बेटे हैं जिनका नाम है यात्रा और लिंगा, तलाक की अर्जी के बाद से ही दोनों बेटे अपनी मां के साथ रहते हैं। पिछले 2 साल से कपल अलग-अलग रह रहा है हालांकि तलाक की खबर को कपल ने इस साल की शुरुआत में ही पब्लिक को बताया था।
