फ्लेक्सिबल शिफ्ट नहीं बल्कि इस कारण दीपिका पादुकोण ने छोड़ी संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट', वजह जानकर हिल जाएंगे आप

Why Deepika Out From Movie Spirit: मीडिया रिपोर्ट्स में बार-बार यह कहा जा रहा था कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' को कम फीस और फ्लेक्सिबल शिफ्ट ना होने के चलते छोड़ा है। मगर अब जो सच्चाई सामने आई है उसमें दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने का असली कारण सामने आया है।

Know Why Deepika Out From Movie Spirit: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' ऑफर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दीपिका पादुकोण ने यह मूवी 8 घंटे की फ्लेक्सिबल शिफ्ट की डिमांड पूरी ना होने की वजह से छोड़ दी थी। दीपिका पादुकोण की इस मांग पर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने अपनी-अपनी राय भी रखी। मेकर्स ने दीपिका पादुकोण की इस डिमांड को पूरा तो नहीं किया लेकिन उनकी जगह फिल्म में त्रिप्ती डिमरी को कास्ट कर लिया। अब रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि फ्लेक्सिबल की वजह से दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' नहीं छोड़ा था बल्कि इसकी वजह कुछ ही है।

Sandeep Reddy Vanga and Deepika Padukone

Pics Credit: Google

एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी। कॉन्ट्रैक्ट तैयार हो गया था। लगभग एक हफ्ते के बाद दीपिका पादुकोण को एटली कुमार के निर्देशन में बनने जा रही अल्लू अर्जुन की फिल्म ऑफर हुई। इस मूवी की स्क्रिप्ट दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा वाली से ज्यादा पसंद आई। फिर क्या था, दीपिका पादुकोण ने तुरंत अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए हां कर दी।

End of Feed