Deepika Padukone Action in Raaka: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राका (Raaka) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म राका को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म के सेट से कोई वीडियो वायरल हो जाती है, तो कभी मूवी की शूटिंग को लेकर कोई नया अपडेट सामने आ जाता है। इन सब के बीच फिल्म राका से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं फिल्म राका से जुड़ी क्या खबर है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
दीपिका पादुकोण की फिल्म राका को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: Deepika Padukone Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Fact Check: CJP चीफ स्पोक्सपर्सन ने शेयर की Deepika Padukone की फर्जी पोस्ट, सामने आई असली कहानी
प्रेग्नेंसी में एक्शन सीन्स शूट करेंगी दीपिका
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म राका को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। Variety India को मिली जानकारी के मुताबिक, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्म राका की शूटिंग में पूरी तरह बिजी हैं और लगभग हर दिन सेट पर पहुंच रही हैं। हाल ही में आठ घंटे के तय वर्कडे को लेकर उनकी राय काफी चर्चा में रही, लेकिन इसका असर उनके काम पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा। सात महीने की प्रेग्नेंसी में भी दीपिका फिल्म की शूटिंग तय समय पर पूरी करने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। वो रात की शिफ्ट में भी काम कर रही हैं और फिल्म के ऐसे एक्शन सीन्स भी शूट कर रही हैं। फिल्म से जुड़े लोग दीपिका के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। क्रू के एक सदस्य ने बताया, 'दीपिका का सिर्फ एक ही गोल है कि मैटरनिटी ब्रेक से पहले फिल्म पूरी कर ली जाए। फिल्म में कई ऐसे एक्शन सीन्स हैं, जिन्हें करना आसान नहीं है और काफी थकाने वाले भी हैं। इसके बावजूद उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया और अपना काम पूरा किया।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:प्रेग्नेंसी में Deepika Padukone को हुई डोसा क्रेविंग, Ranveer Singh तुरंत लेकर पहुंचे रेस्टोरेंट
कब रिलीज होगी फिल्म
'राका' (Raaka) डायरेक्टर एटली (Atlee) की साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का लीड रोल है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म राका को साल 2027 में रिलीज किया जाएगा।
