बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी में Deepika Padukone को हुई डोसा क्रेविंग, Ranveer Singh तुरंत लेकर पहुंचे रेस्टोरेंट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 15, 2026, 06:32 AM IST

Deepika Padukone-Ranveer Singh Video: दीपिका पादुकोण हाल ही में पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ लंच डेट पर नजर आईं। कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

डोसा खाने पहुंचीं दीपिका पादुकोण (Image Source: Nikita/X)

Deepika Padukone-Ranveer Singh Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रही हैं। इसको लेकर दीपिका पादुकोण एक के बाद एक अपडेट शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने एक मीम्स शेयर करके थर्ड ट्राइमेस्टर के बारे में जानकारी दी थी। इन सब के बीच दीपिका पादुकोण का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या खास बात है।

पति संग घूमने निकलीं दीपिका

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह दीपिका पादुकोण का अभी हाल ही में सामने आया वीडियो है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक रेस्टोरेंट से लंच करने के बाद बाहर निकलते नजर आए। इस दौरान दीपिका ने को-ऑर्ड सेट पहन रखा था, जबकि रणवीर ब्लैक पैंट और कैजुअल टी-शर्ट में दिखे। दोनों ने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को डोसा खाने की क्रेविंग हुई थी, जिसके बाद वो रणवीर सिंह के साथ रेस्टोरेंट पहुंचीं। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस वीडियो के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म किंग और राका से बॉक्स ऑफिस गदर काटने वाली हैं, तो वहीं रणवीर सिंह फिल्म प्रलय से धमाल मचाने वाले हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article