बॉलीवुड

Fact Check: CJP चीफ स्पोक्सपर्सन ने शेयर की Deepika Padukone की फर्जी पोस्ट, सामने आई असली कहानी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 16, 2026, 09:53 AM IST

Deepika Padukone Post on Sonam Wangchuk Fact Check: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दीपिका पादुकोण की इस पोस्ट का सच सामने आ गया है।

Image

दीपिका पादुकोण की पोस्ट निकली फर्जी (Image Source: Reddit/ IMDb)

Deepika Padukone Post on Sonam Wangchuk Fact Check: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुई हैं। दीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया काफी एक्टिव हैं। दीपिका पादुकोण के एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर रही हैं। इन सब के बीच दीपिका पादुकोण की नई पोस्ट वायरल हुई थी जिसमें वो सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के अनशन को लेकर बोलती नजर आई थीं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के चीफ स्पोक्सपर्सन ने भी इस अपने सोशल मीडिया हैंडल शेयर किया। लेकिन अब दीपिका पादुकोण की पोस्ट का सच सामने आया गया है।

दीपिका पादुकोण की पोस्ट निकली फर्जी

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक वायरल पोस्ट है। वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी में दावा किया गया था कि दीपिका ने सोनम वांगचुक को लेकर एक कोट शेयर किया है। इस वायरल पोस्ट में लिखा था, 'वो अनशन पर हैं और हम सिर्फ स्क्रॉल कर रहे हैं। यही हमारे लोकतंत्र की स्थिति है। असहमति जताना देश विरोधी नहीं है, बल्कि बेपरवाही असली समस्या है।' वायरल स्टोरी में एक कोट के साथ ये भी दावा किया गया कि दीपिका ने कैप्शन में मौजूदा हालात पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैल गई और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास (Saurav Das) ने भी इसे शेयर कर दिया। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर ऐसी कोई पोस्ट शेयर नहीं की है। एक्ट्रेस ने न तो कोई इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई और न ही इस मुद्दे से जुड़ी किसी पोस्ट को री-पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है।

इन स्टार्स ने किया सपोर्ट

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अब चुप रहने में उन्हें शर्म महसूस होने लगी है। अनुराग ने लिखा कि कई मुद्दों पर लंबे समय तक खामोश रहना सही नहीं है और लोगों को अपनी बात रखने की जरूरत है। सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने उनके समर्थन में अपनी आवाज उठाई। बता दें कि सोनम वांगचुक अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से अनशन पर हैं, जिसे लेकर कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। तो वहीं अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni) ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिन का अनशन करने का ऐलान किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उनके मुद्दे के समर्थन में अपनी बात रखी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article