DC Trailer: लोकेश कनगराज का एक्टर अवतार, 'डीसी' के खूनी ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 31, 2026, 01:51 PM IST

Lokesh Kanagaraj DC Trailer OUT: फिल्ममेकर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) अब एक्टर बनकर बड़े पर्दे पर उतरने जा रहे हैं। डीसी (DC) का नया ट्रेलर रिलीज होते ही इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई।

Lokesh Kanagaraj DC Trailer OUT: साउथ सिनेमा के फेमस डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) अब पहली बार लीड एक्टर के तौर पर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। लोकेश कनगराज की अपकमिंग फिल्म डीसी (DC) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म डीसी की रिलीज डेट को लेकर खबर सामने आई थी। अब उनकी नई फिल्म डीसी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म डीसी के ट्रेलर में क्या खास बात है।

Lokesh Kanagaraj DC Trailer OUT

लोकेश कनगराज की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज (Image Source: AI)

रिलीज हुआ डीसी का ट्रेलर

लोकेश कनगराज की फिल्म डीसी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि अभी हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म डीसी का ट्रेलर है। ट्रेलर में लोकेश का अंदाज बिल्कुल अलग दिखाई देता है। वो एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं जो पुलिस, अपराधियों और अपने अतीत से एक साथ लड़ता दिखता है। फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) भी अहम भूमिका में हैं। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री के साथ-साथ एक्शन, खून-खराबा और इमोशनल पल भी देखने को मिलते हैं। तीन मिनट से ज्यादा लंबे इस ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि ये कोई आम एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि प्यार, बदले और अपराध की दुनिया से जुड़ी एक डार्क कहानी है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed