Rajesh Sharma Health Update: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। राजेश शर्मा ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। हाल ही में राजेश शर्मा फिल्म भूत बंगला में नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म हिट साबित हुई। इस बीच राजेश शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रभास (Prabhas) की मूवी की शूटिंग के दौरान उन्हें एक कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-बाहुबली के हिट होने के बाद Prabhas की उड़ गई थी रातों की नींद, कहा- 'मैं ठीक से सो नहीं...')

अस्पताल में भर्ती हुए राजेश शर्मा (pic credit-instagram)
अस्पताल में भर्ती हुए राजेश शर्मा
एक्टर राजेश शर्मा के परिवार की ओर से एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ अपडेट साझा की है। सुदीपा चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "एक्टर राजेश शर्मा को प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान रामोजी फिल्म सिटी में किसी कीड़े या जहरीली मकड़ी ने काट लिया था। शूटिंग खत्म होने के बाद वह घनी झाड़ियों वाले इलाके में टेक्नीशियन्स से बात कर रहे थे, तभी उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया। उस समय उन्हें यह ज्यादा गंभीर नहीं लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत इलाज नहीं कराया। करीब छह घंटे बाद उनके दाएं पैर में तेज दर्द शुरू हो गया और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने के बावजूद उन्होंने कोलकाता की फ्लाइट पकड़ी। सफर के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया, बेचैनी बढ़ गई और उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। अगले दिन उन्हें धाकुरिया स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के एक दिन से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन उन्हें अभी भी तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और दाएं पैर में तेजी से फैल रहा संक्रमण है। संक्रमण उनके पैर की उंगलियों से लेकर घुटने तक फैल गया है और प्रभावित हिस्से में बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं।'
राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी
राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर डॉ. अविजीत भट्टाचार्य ने कहा, 'अभी उनकी हालत के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। राजेश शर्मा फिलहाल डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं और अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें आशंका है कि अगर खून का थक्का बनकर फेफड़ों तक पहुंच गया, तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। अस्पताल की मेडिकल टीम लगातार जांच और इलाज कर रही है। गुरुवार को आधिकारिक मेडिकल जांच के बाद उनकी सेहत को लेकर नया अपडेट जारी किया जाएगा।' फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा प्रभास की किस फिल्म के सेट पर हुआ। हालांकि सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह घटना फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग के दौरान हुई थी।
