किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का आज निधन हो गया है। इस खबर को सुनकर साउथ जगत में मातम छाया हुआ है। बता दें एक्टर की मां उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी, जिसके बाद आज उन्होंने अखिरी सांस ली। कुछ दिनों पहले उन्हें बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन आज सुबह उन्हें दम तोड़ दिया।
Kichcha Sudeep
रिपोर्ट के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। सिनेमा जगत के साथ-साथ मंत्री मंडल को भी इस बात से झटका लगा है। बता दें कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और भगवान सुदीप और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
एक्टर ने मदर्स डे पर शेयर किया था नोट
मदर्स डे के मौके पर एक्टर ने अपनी मां के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया था। बता दें एक्टर ने लिखा था-"हर मां को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं, आपके बिना शर्त प्यार और कभी न खत्म होने वाले त्याग के लिए। आपको भी मदर्स डे की शुभकामनाएं अम्मा। एक्टर ने अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर लिखा था-आपने मुझ पर तब भी विश्वास किया जब मैं देख सकता था कि कई लोग मुझ पर भरोसा करना छोड़ चुके हैं। मुझे वह खुशी याद है जो आपको तब होती थी जब मैं पुरस्कार जीतता था और स्कूल से वापस आता था। मैं आज भी आपमें वही खुशी देखता हूँ, हो सकता है कि यह मेरे बारे में एक छोटी सी पोस्ट हो। जन्मदिन मुबारक अम्मा.. प्रार्थना करता हूँ कि आप हमारे साथ और भी कई साल बिताएं।"
