चिरंजीवी को यूके में मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, पवन कल्याण ने कहा-"हमेशा गर्व रहेगा..."

मेगास्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी आने वाली विश्वम्भर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में चिरंजीवी को ब्रिटिश सरकार से ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ मिला है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में चिरंजीवी के छोटे भाई पवन कल्याण ने एक्टर के लिए दिल को छू लेने वाला पोस्ट लिखा है।

मेगास्टार चिरंजीवी ने साउथ सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी है। चिरंजीवी की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा तगड़ी है। हाल ही में एक्टर ने अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को ब्रिटिश सरकार से ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ मिला है। चिरंजीवी ऐसा करने वाले पहले भारतीय भी बने हैं। अब एक्टर को सभी खास तरीके से बधाई भी दे रहे हैं। यह पुरस्कार अभिनेता को सिनेमा, सार्वजनिक सेवा और परोपकार में उनके योगदान के लिए दिया गया।

Chiranjeevi

Chiranjeevi

चिरंजीवी के भाई और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर चिरंजीवी की सफलता का जश्न मनाते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। पवन कल्याण ने पुरानी यादों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनके बड़े भाई चिरंजीवी हमेशा उनके लिए पिता की तरह रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें चिरंजीवी के भाई के रूप में जन्म लेने पर बहुत गर्व है। साल 2024 में चिरंजीवी को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था। इसी साल अभिनेता का नाम 537 गानों और 156 फिल्मों में 24,000 डांस स्टेप्स के साथ सबसे सफल एक्टर और डांसर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।

End of Feed