प्रभास को जोकर कहना Arshad Warsi को पड़ा महंगा, मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने उठाई आवाज

अरशद वारसी ने एक पॉडकास्ट में प्रभास को लेकर टिप्पणी की थी। अरशद ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने प्रभास के रोल को जोकर बताया था। अब मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एमएए) के अध्यक्ष विष्णु मांचू ने वारसी की टिप्पणी पर निराशा व्यक्त की है।

अरशद वारसी ने एक पॉडकास्ट में प्रभास को लेकर टिप्पणी की थी। अरशद ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने प्रभास के रोल को जोकर बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये बात आग की तरह फैल गई थी। अब मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एमएए) के अध्यक्ष विष्णु मांचू ने वारसी की टिप्पणी पर निराशा व्यक्त की, उन्होंने कहा कि यह अपमानजनक है और तेलुगु फिल्म समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

Arshad Warsi

Arshad Warsi

शब्दों में ताकत होती है

विष्णु मांचू ने मुंबई में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINETAA) की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों को पत्र लिखा है। मांचू ने पत्र में लिखा है कि- "शब्दों में ताकत होती है और वे या तो पुल बना सकते हैं या फिर दरार पैदा कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि वारसी की बातों ने सिनेमा प्रेमियों के भीतर नकारात्मकता पैदा की है। विष्णु मांचू ने ये भी कहा है कि खासकर ऐसे युग में जब सोशल मीडिया किसी भी बयान को तेजी से बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर सकता है।

End of Feed