साउथ मूवीज

गिरते वजन की वजह से सामंथा रुथ प्रभु को पहचानना हुआ मुश्किल, शॉक्ड फैंस बोले 'ये तो काली पड़...'

Samantha Ruth Prabhu shocking transformation: साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) बीती रात एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं, जहां से सामने आए उनके वीडियो में उन्हें पहचानना मुश्किल था। फैंस पहली नजर में सामंथा को पहचान ही नहीं पाए और जिन लोगों ने उन्हें पहचान लिया वो उनकी हालत देखने के बाद चिंतित हैं।

Image

Samtha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu shocking transformation: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु की खूबसूरती का दीवाना कौन नहीं है? ऊ अंटावा गाने के बाद से ही सामंथा रुथ प्रभु नेशनल क्रश बनकर उभरी हैं, जिनकी खूबसूरती ने करोड़ों लोगों को दीवाना बना रखा है। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) बीती रात एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं, जहां से सामने आए उनके वीडियो ने करोड़ों लोगों को चौंका दिया है। इस वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु बेहद पतली दिखाई दे रही हैं और उनका चेहरा पहली नजर में पहचान में ही नहीं आ रहा है। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu Transformation) की वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि उनके साथ कुछ तो गलत हो रहा है, जिस कारण उनकी हालत ऐसी हो गई है।

क्या गिर रहा है सामंथा रुथ प्रभु का वजन

सामंथा रुथ प्रभु को एक वक्त नैचुरल ब्यूटी के रूप में पहचाना जाता था। उनका चेहरा नैचुरली ही ग्लै करता था, जिस कारण लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते थे। हालांकि बीती रात सामने आए वीडियो को देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि उन्होंने अपना वजन इतना कम कर लिया है कि उन्हें पहचाना तक नहीं जा रहा है। सामंथा रुथ प्रभु के फैंस वीडियो के नीचे कमेंट करके यह भी पूछ रहे हैं कि उन्होंने जानबूझकर वजन कम किया है या फिर उनका वजन चिंता में घट रहा है?

काला पड़ता जा रहा है सामंथा रुथ प्रभु का चेहरा

अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु के चेहरे में भी कई बदलाव दिखाई दे रहे हैं। सामंथा रुथ प्रभु के फैंस कमेंट में लिख रहे हैं कि एक वक्त सामंथा का चेहरा नैचुरली ही खूबसूरत लगता था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उन्होंने झुर्रियां हटाने के लिए मेडिकल साइंस का सहारा लिया है। फैन ने लिखा है, 'सामंथा ने मेडिकल हेल्प से चेहरा चुस्त तो करवा लिया है लेकिन ये काला पड़ गया है।'

डायरेक्टर राज संग उड़ रही हैं अफेयर की खबरें

बताते चलें कि नागा चैतन्य से अलग होने के बाद से ही सामंथा रुथ प्रभु सिंगल थीं लेकिन बीते दिनों उनके अफेयर की खबरें डायरेक्टर राज के साथ उड़ी थीं। राज और सामंथा ने वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 में साथ काम किया था। इस वेब सीरीज में सामंथा का मुख्य किरदार था। बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज के बाद से ही इन दोनों की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article