'बेटी बोलकर किया मेरा रेप', एक्ट्रेस सौम्या ने डायरेक्टर पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-'सेक्स स्लेव की तरह रखा'

मलयालम फिल्म जगत में इन दिनों आए दिन नए-नए यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद कई सालों से छुपे राज अब सामने आ रहे हैं। हाल ही में 90 के दशक की एक एक्ट्रेस ने भी एक डायरेक्टर के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगायाय है।

मलयालम फिल्म जगत में इन दिनों आए दिन नए-नए यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद कई सालों से छुपे राज अब सामने आ रहे हैं। हाल ही में 90 के दशक की एक एक्ट्रेस ने भी एक डायरेक्टर के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बता दें मलयालम एक्ट्रेस सौम्या जिनका असली नाम सुजाता है ने हाल ही में तमिल फिल्म निर्देशक पर गंभीर आरोप लगाया है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

sexual harassment

sexual harassment

सौम्या ने तमिल फिल्म निर्देशक पर मानसिक और शारीरिक रूप से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। सौम्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि डायरेक्टर ने उन्हें एक सेक्स स्लेव की तरह रखा था। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने विस्तार से इस बातों को बताया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा है कि वह जब 18 साल की थी तक उनकी मुलाकात उस डायरेक्टर से हुई थी। शुरू में वो एक्ट्रेस के साथ बेटी के जैसे बर्ताव करते थे। उनको अपनी बेटी बताते थे फिर बाद में उनका रेप किया था और कहा था कि उनसे उनको बच्चा चाहिए।

End of Feed