Bhumi Pednekkar Joins The Pride Of Bharat Chhatrapati Shivaji Maharaj: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के हाथ साउथ सुपरस्टार और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' (The Pride Of Bharat Chhatrapati Shivaji Maharaj) लग गई है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर को अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में भूमि कर्नाटक की वीर योद्धा रानी बेलवाड़ी मल्लम्मा का रोल अदा करेंगी। इस मूवी में ऋषभ शेट्टी को छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में जाएगा। यह फिल्म मिलने पर भूमि ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि वे इस फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: प्रभास की 'Spirit' पर आया बड़ा अपडेट, Katrina Kaif की कास्टिंग की खबर निकली फर्जी)
भूमि पेडनेकर ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज में हुईं शामिल
'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' का हिस्सा बनने पर भूमि पेडनेकर ने कहा, 'मैं महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। कर्नाटक की बहादुर रानी बेलवाड़ी मल्लम्मा का रोल निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं 'कांतारा' की बड़ी फैन हूं और ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस को मैंने काफी पसंद किया था। जब संदीप ने मुझे फिल्म के बारे में बताया तो मैंने बिना सोचे-समझे तुरंत हां कह दी। यह मेरे लिए बिल्कुल नया और अलग किस्म का रोल है। मैं फिल्म के मेकर्स की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इस नई भूमिका के फाइनल किया।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Junior NTR को लगी चोट, फैंस की उड़ गई नींद)
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' को संदीप सिंह डायरेक्ट करने के साथ-साथ प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय को अहम रोल में देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म को मेकर्स दो पार्ट्स में पेश करेंगे। इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।
