इस फेमस एक्टर ने नशे में कार चलाकर बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मलयालम एक्टर बैजू संतोष को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। बता दें एक्टर शराब के नशे में तेज रफ्तार में कार चला रहे थे जिस कारण उनके सामने दोपहिया वाहन टकरा गया। एक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मलयालम एक्टर बैजू संतोष इन दिनों पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म एल2: एम्पुरान के कारण चर्चा में थे, लेकिन अब एक्टर दूसरे कारण से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में एक्टर को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। बता दें एक्टर शराब के नशे में तेज रफ्तार में कार चला रहे थे जिस कारण उनके सामने दोपहिया वाहन टकरा गया।

baiju santhosh

baiju santhosh

चिंता ना करने की ये बात की वो दोपहिया वाहन वालों को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन एक्टर के खिलाफ कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये घटना केरल के तिरुवनंतपुरम में म्यूजियम पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत कौडियार-वेल्लायमबलम रोड पर रात 11:45 बजे हुई। इस घटना के बाद हड़कप मच गया था। जिसके बाद तुरंत पुलिस उस घटना वाले जगहे पर पहुंची। बता दें एक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें एक्टर को रिहा कर दिया गया है, लेकिन कार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

End of Feed