Baahubali 3: प्रभास और राजामौली ने बाहुबली 3 के लिए मिलाया हाथ? बड़ा अपडेट आया सामने

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2024, 12:39 PM IST

Baahubali 3: बाहुबली बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक है। अब ताजा अपडेट के अनुसार प्रभास और राजामौली बाहुबली 3 के लिए फिर से हाथ मिलाए हैं। हाल ही में प्रोड्यूसर के.ई. ज्ञानवेल राजा. ने बाहुबली 3 को लेकर अपडेट दी है। जिसके बाद से फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Baahubali 3: बाहुबली बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक है। अब ताजा अपडेट के अनुसार प्रभास और राजामौली बाहुबली 3 के लिए फिर से हाथ मिलाए हैं। बता दें बाहुबली प्रभास और राजामौली की ही फ्रेंचाइज है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इतजार कर रहे हैं। हाल ही में बाहुबली 3 को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।

Baahubali 3

Baahubali 3

हाल ही में प्रोड्यूसर के.ई. ज्ञानवेल राजा. ने बाहुबली 3 को लेकर अपडेट दी है, जिसके बाद से चर्चा तेज हो गई है। अपनी फिल्म कंगुवा के प्रमोशन के दौरान ज्ञानवेल ने बाहुबली 3 कंफर्म की है। जिसके बाद से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। लबें इंतजार के बाद अब मेकर्स बाहुबली 3 बनाने का प्लान कर रहे हैं। ‘बाहुबली 2’ के बाद ऐसी खबरे थी मेकर्स इसका तीसरा पार्ट नहीं बनाएंगे लेकिन अब मेकर्स ने पार्ट 3 के लिए कन्फर्म कर दिया है।

End of Feed