कमल हासन के साथ काम करने के लिए बेताब हैं एटली, एक्टर को बताया 'भारतीय सिनेमा का बाइबल'

कमल हासन की इंडियन 2 का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। फैंस ने इस ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद किए है। बता दें फिल्म निर्माता एटली भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे थे। साथ ही एटली ने कमल हासन के साथ काम करने की अपनी इच्छा के बारे में भी बताया।

कमल हासन की इंडियन 2 का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। फैंस ने इस ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद किए है। बता दें फिल्म निर्माता एटली भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर एटली ने कमल हासन की बहुत तारीफ की। साथ ही उनके साथ काम करने की अपनी इच्छा के बारे में भी बताया।

kamal hassan

kamal hassan

इंडियन 2 के प्रमोशनल इवेंट में एटली कुमार ने कमल हासन के प्रति अपना प्यार के बारे में बताया। उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे फिल्म इंडियन को अखिल भारतीय फिल्म के रूप में दर्शकों से खूब सराहना मिली थी। जवान निर्देशक ने उनके साथ काम करने की अपनी इच्छा के बारे में भी बात कही, उन्होंने कहा- "कमल सर भारतीय सिनेमा के बाइबल और विश्वकोश हैं। उन्होंने वह सब कुछ दिया है जो आप मांगते हैं।" फिल्म निर्माता ने कहा कि अगर भविष्य में उनका बेटा मीर कभी सिनेमा के बारे में पूछेगा, तो वह उसे दिग्गज अभिनेता की सभी फिल्में दिखाएंगे।

End of Feed