Anirudh Ravichander-Kavya Maran Marriage: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) अपनी फिल्मों और शानदार म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। वहीं, काव्या मारन (Kavya Maran) भी क्रिकेट और बिजनेस जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। आईपीएल के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को सपोर्ट करते हुए उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अब इन दोनों के नाम एक साथ जुड़ने के बाद फैंस के बीच काफी एक्साइटेड है। खास बात यह है कि इस रिश्ते को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
ग्रीस में अनिरुद्ध रविचंदर ने रचाई काव्या मारन संग शादी, 21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन (Image Source: Anirudh Ravichander Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Pawan Kalyan-Anna के तलाक पर एक्स पत्नी Renu Desai का पोस्ट, बोलीं- कोई भी परफेक्ट नहीं
ग्रीस में हुई अनिरुद्ध और काव्या की शादी
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और काव्या मारन (Kavya Maran) की शादी की खबर ने फैंस का ध्यान खींचा है। ग्रीस में हुई इस शादी को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। दोनों ने 11 नवंबर को शादी की है और इस खास मौके की पहली तस्वीर भी सामने आई है। अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ग्रीस में शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी से पहले 10 नवंबर को दोनों की पारंपरिक तमिल रीति-रिवाज से सगाई हुई थी। काव्या और अनिरुद्ध की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं। कपल की तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Priya Bhavani Shankar ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड Rajvel Raj संग रचाई शादी, वीडियो हुआ वायरल
21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन
ग्रीस में शादी के बाद अनिरुद्ध और काव्या चेन्नई में रिसेप्शन देने वाले हैं। ये समारोह 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस तारीख की पुष्टि तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अक्टूबर में की गई थी। काव्या के माता-पिता कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन का न्योता दिया था। रिसेप्शन में फिल्म, राजनीति, क्रिकेट और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और कई फिल्मी सितारों को भी आमंत्रित किया गया है।
