सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू के डेटिंग रूमर्स के बीच डायरेक्टर की पत्नी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा-"समय बताएगा..."

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु राज निदिमोरू को डेट कर रही है। इसी बीच डायरेक्टर राज निदिमोरू की पत्नी ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये पोस्ट सामंथा के लिए ही है।

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस डायरेक्टर राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। रूमर्ड कपल्स को अक्सर साथ में देखा जाता है, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। अब डायरेक्टर राज निदिमोरू की पत्नी ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद फैंस का कहना है कि डायरेक्टर की पत्नी का इशारा सामंथा के तरफ है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या पोस्ट किया है।

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu

डायरेक्टर राज निदिमोरु की एक्स पत्नी श्यामाली डे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि ये पोस्ट सामंथा के लिए है। श्यामाली ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है-"समय एक्सपोज करता है, कर्म सुधारता है, यूनिवर्स विनम्र होता है।" इससे पहले एक पोस्ट पर श्यामाली ने लिखा था-"अच्छे कर्म बनाए रखें। लोगों की मदद करें और लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें।"

End of Feed