रोमांटिक लंच डेट पर दिखे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, वायरल हुई पिक

विजय देवरकोंडा (Vijay Devrakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों एक साथ लंच डेट एंजॉय करते दिख रहे हैं। यहां विजय और रश्मिका की इस वायरल तस्वीर पर एख नजर डालते हैं।

विजय देवरकोंडा (Vijay Devarkonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के बीच पिछले कुछ सालों से डेटिंग की अफवाह सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले तो ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि दोनों जल्द ही सगाई भी करने वाले हैं। हालांकि अब ये अटकलें फिर से सामने आ रही हैं कि दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम भी बिताते दिख रहे हैं। हाल ही में अर्जुन रेड्डी एक्टर विजय देवरकोंडा ने खुलासा किया कि वह सिंगल नहीं हैं। इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने को स्टार को भी डेट कर चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर विजय और रश्मिका की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें दोनों साथ में लंच डेट एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल तस्वीर के बाद अब फैंस को लगता है कि इन्हें जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

Vijay Devrakonda and Rashmika Mandanna

फोटो को Reddit अकाउंट पर कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था, 'विजय देवरकोंडा और रश्मिका एक साथ नजर आए हैं।' वायरल तस्वीर में विजय देवरकोंडा को अपना खाना खाते देखा जा सकता है। दूसरी ओर, रश्मिका मंदाना उनके सामने कैमरे की ओर पीठ करके बैठी हैं।

End of Feed